GENREAL PHYSICS FOR ALL COMPETITIVE EXAM
1. निम्न में से कौनसी दूरी की इकाई है?
(अ) वर्ष
(ब) प्रकाश वर्ष
(स) अर्द्धवर्ष
(द) मीटर
2. वेग में परिवर्तन की दर है -
(अ) बल
(ब) संवेग
(स) त्वरण
(द) विस्थापन
3. 4 न्यूटन एवं 3 न्यूटन के दो बल एक ही वस्तु पर विपरीत दिशा में कार्यरत है, वस्तु पर बल का परिमाण होगा -
(अ) 5 न्यूटन
(ब) 7 न्यूटन
(स) 1 न्यूटन
(द) 1 न्यूटन व 7 न्यूटन के बीच
4. वस्तु का संवेग निर्भर करता है
(अ) वस्तु के द्रव्यमान पर
(ब) वस्तु के विस्थापन पर
(स) विस्थापन में लगे समय पर
(द) उपरोक्त सभी पर
5. निम्न में से कौनसी अदिश राशि है
(अ) विस्थापन
(ब) त्वरण
(स) वेग
(द) आयतन
6. निम्न पदार्थों से बने एक सेमी घन में से किसका जड़त्व अधिकतम होगा -
(अ) एल्यूमिनियम
(ब) लकड़ी
(स) कांच
(द) लोहा
7. चार गोले A. B. C. D क्रमश: 100 ग्राम, 200 ग्राम, 300 ग्राम और 400 ग्राम के किसी घर्षण रहित फर्श पर पड़े हुए है। किसी निश्चित बल से धक्का देने पर, अधिकतम त्वरण होगा
(अ) गोले A का
(ब) गोले B का
(स) गोले C का
(द) गोले D का
8. निम्न में से किस इंजन का कार्य न्यूटन के तीसरे नियम पर आधारित है?
(अ) कार इंजन
(ब) जेट इंजन एवं रॉकेट
(स) हवाई जहाज इंजन
(द) उक्त कोई नहीं
9. किस फर्श पर दौड़ने में अत्यधिक कठिनाई होगी?
(अ) कांच से बनी फर्श पर
(ब) सीमेंट से बनी फर्श पर
(स) पत्थर से बने फर्श पर
(द) कच्ची फर्श पर
10. यदि दो पिण्डों के मध्य दूरी दुगुनी कर दें तो इनके मध्य गुरुत्वाकर्षण बल पहले की अपेक्षा ------
(अ) आधा होगा
(ब) एक चौथाई होगा
(स) दुगुना होगा
(द) चार गुना होगा
11. गुरुत्वीय त्वरण का मान अधिकतम होगा
(अ) एवरेस्ट शिखर पर
(ब) पृथ्वी के ध्रुवों पर
(स) पृथ्वी के केन्द्र पर
(द) विषुवत रेखा पर
12. पृथ्वी के अन्दर दोनों ध्रुवों को मिलाती हुई एक सुरंग में पृथ्वी की सतह से एक द्रव्यमान मुक्त किया जाता है। वह ------
(अ) पृथ्वी के केन्द्र पर जाकर रुक जावेगा
(ब) सुरंग के दूसरे सिरे पर जाकर रुक जावेगा।
(स) पृथ्वी के केन्द्र के दोनों ओर दोलन करेगा।
(द) सुरंग के दूसरी ओर बाहर निकल जावेगा।
13. अभिकेन्द्रीय बल सदैव कार्य करता है।
(अ) त्रिज्या के अनुदिश परन्तु केन्द्र से दूर
(ब) त्रिज्या के अनुदिश परन्तु केन्द्र की ओर
(स) स्पर्श रेखा के अनुदिश तथा त्रिज्या के
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
14. S.I. पद्धति में बल का मात्रक है
(अ) डाइन
(ब) पाउण्डल
(स) न्यूटन
(द) किग्राभार
15. न्यूटन की गति के तीसरे नियम से प्राप्त किया जा सकता है
(अ) द्रव्यमान संरक्षण नियम
(ब) संवेग संरक्षण नियम
(स) आवेग संरक्षण नियम
(द) उक्त सभी
16. समान ताप की दो गेंदें परस्पर टकराती हैं। निम्न में क्या संरक्षित रहेगा-.
(अ) ताप
(ब) वेग
(स) संवेग
(द) गतिज ऊर्जा
17. यदि पृथ्वी की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण 10मी/से हो तो पृथ्वी से दुगुने द्रव्यमान तथा दुगुने अर्द्धव्यास वाले ग्रह की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण का मान होगा -
(अ) 5 मी/से
(ब) 10 मी/से
(स) 20 मी/से
(द) 40 मी/से
18. ऊर्जा का मात्रक है -
(अ) वाट
(ब) किलोमीटर/घण्टा
(स) जूल
(द) किग्रा/सैं.
19. स्वतंत्रतापूर्वक गिरती हुई वस्तु की गतिज ऊर्जा का मान ------
(अ) नियत रहता है
(ब) बढ़ता रहता है
(स) घटता रहता है
(द) शून्य होता
20. यदि एक वस्तु का द्रव्यमान आधा तथा वेग दुगुना कर दिया जाता है तो इसकी गतिज ऊर्जा का मान पहले की अपेक्षा होगा
(अ) चार गुना
(ब) दुगुना
(स) आधा
(द) आठ गुना
21. किसी वस्तु का वेग दुगुना कर दिया जाये तो -----
(अ) उसका त्वरण दुगुना हो जायेगा
(ब) उसका संवेग दुगुना हो जायेगा
(स) उसकी गतिज ऊर्जा दुगुनी हो जायेगी
(द) उसकी स्थितिज ऊर्जा दुगुनी हो जायेगी
22. पृथ्वी तल की ओर स्वतंत्रतापूर्वक गिरती किसी वस्तु की कुल ऊर्जा का मान ------
(अ) घटता जाता है
(ब) स्थिर रहता है
(स) शून्य हो जाता है
(द) बढ़ता जाता है